

रुद्राक्ष को हिंदू धर्म में भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भोले बाबा के भक्त इसे बड़े ही श्रद्धा-भाव से धारण करते हैं।
Image Source : canvaकहते हैं रुद्राक्ष धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Image Source : canvaलेकिन समस्या ये है कि आज के समय में नकली रुद्राक्ष खूब बिक रहे हैं। जिसे धारण करने से कोई लाभ नहीं मिलता है।
Image Source : canvaऐसे में असली रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें चलिए इस बारे में आपको बताते हैं।
Image Source : canvaअसली रुद्राक्ष हमेशा भारी होता है जो पानी में आसानी से डूब जाता है तो वहीं नकली रुद्राक्ष पानी में तैरने लगता है। लेकिन कभी-कभी पुराने या सुखे हुए असली रुद्राक्ष भी पानी में तैर सकते हैं इसलिए केवल इसी टेस्ट पर निर्भर न रहें।
Image Source : canvaअसली रुद्राक्ष पर प्राकृतिक रेखाएं, खांचे और मुखी होते हैं जो एक जैसे नहीं होते, बल्कि असमान और खुरदरे होते हैं। जबकि नकली रुद्राक्ष की सतह चिकनी होती है और उनमें चमक काफी ज्यादा होती है।
Image Source : canvaअसली रुद्राक्ष को अगर कुछ घंटों तक उबलते पानी में डाल दिया जाए तो उसका रंग नहीं बदलेगा लेकिन नकली रुद्राक्ष की पॉलिश तुरंत निकलने लगेगी।
Image Source : canvaइसके अलावा असली रुद्राक्ष को अगर हल्का-सा खुरचा जाए तो उसमें से छोटे-छोटे रेशे निकलते हैं जबकि नकली रुद्राक्ष में कोई रेशा नहीं निकलेगा।
Image Source : canvaअसली रुद्राक्ष को सरसों के तेल में डुबोकर कुछ समय के लिए रखेंगे तो उसका रंग गहरा हो जाएगा लेकिन नकली रुद्राक्ष जैसा है वैसा ही रहेगा।
Image Source : canvaNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि