

अयोध्या में रामलला का मंदिर बन चुका है और 22 जनवरी 2024 की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद हर किसी का सपना है कि वह एक बार अयोध्या आकर रामलला के दर्शन अवश्य करें।
Image Source : India Tvअगर आप अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो उनके दर्शन करने से पहले ये जरूरी नियम जान लें।
Image Source : India Tvधार्मिक मान्यता के अनुसार रामलला के दर्शन से पहले अयोध्या आकर सूर्योदय से पहले सुबह सरयू जल से स्नान करें।
Image Source : File Imageस्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर सबसे पहले हनुमान गढ़ी जाकर बजरंगबली के दर्शन करें और उनसे भगवान राम के दर्शन करने के लिए अनुमति लें।
Image Source : File Imageमान्यता है कि जो लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आते हैं उन्हें सबसे पहले हनुमान जी से ही अनुमित लेनी पड़ती है, नहीं तो दर्शन अधूरे माने जाते हैं।
Image Source : File Imageयहां लोक मान्यता है कि हनुमान जी अयोध्या नगरी की रक्षा करते हैं।
Image Source : File Imageजो भक्त अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने आते हैं उन्हें सबसे पहले हनुमान गढ़ी जाकर बजरंगबली से अनुमित लेनी पड़ती है।
Image Source : File Imageअयोध्या में यह हनुमान जी का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। यहां आप कुछ देर बैठ कर बजरंगबली की पूजा-पाठ कर सकते हैं।
Image Source : File Imageहनुमान जी के दर्शन करने और उनकी अनुमित लेने के बाद आप रामलला के दर्शन करने के लिए स्वतंत्र रूप से राम मंदिर जा सकते हैं।
Image Source : India Tvभगवान राम का मंदिर अयोध्या के जिस जगह पर है उसे रामकोट कहते हैं और रामजन्मभूमि मंदिर जाने के दो मार्ग हैं एक भक्ति पथ मार्ग दूसार राम पथ मार्ग।
Image Source : File Imageराम मंदिर में जाकर आप प्रभु राम के बाल स्वरूप के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बना सकेत हैं।
Image Source : India Tvराम मंदिर में गर्भ गृह वही स्थान है जहां श्री राम ने जन्म लिया था। रामलला के दर्शन करने के बाद आपको रामजन्मभूमि में यहां प्रसाद भी मिलेगा।
Image Source : India Tvइसके अलावा आप कनक भवन, जानकी महल, रंग महल और अन्य अयोध्या के दिव्य मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
Image Source : INDIA TVNext : Love Horoscope 14 January 2024: मैरिड और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां पढ़ें