बसंत पंचमी को घर ले आएं ये चीजें, सौभाग्य और धन-धान्य की होगी प्राप्ति

बसंत पंचमी को घर ले आएं ये चीजें, सौभाग्य और धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Image Source : Social

बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है।

Image Source : Social

इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Image Source : Social

साथ ही बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कुछ चीजें घर लाकर भी आप लाभ पा सकते हैं।

Image Source : Social

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन पीले फूल घर जरूर लाने चाहिए। माता सरस्वती को पीले फूल अतिप्रिय हैं।

Image Source : Social

पीले फूल घर लाकर आप माता सरस्वती को तो प्रसन्न करते ही हैं, साथ ही आपके घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

Image Source : Social

इस दिन वाद्ययंत्र जैसे-बांसुरी, ढोलक आदि खरीदना भी शुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में लाने से पारिवारिक खुशियां आपको मिलती हैं। इसके साथ ही पुस्तकें खरीदना भी इस दिन शुभ होता है।

Image Source : Social

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की तस्वीर या मूर्ति भी आपको जरूर खरीदनी चाहिए।

Image Source : Social

बसंत पंचमी के दिन सुहाग की सामग्री और शादी का जोड़ा खरीदने से भी शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है।

Image Source : Social

इसके साथ ही मोरपंखी का पौधा घर लाकर इस दिन अगर आप घर के ईशान कोण में लगाते हैं तो धन-धान्य की बरकत आपको प्राप्त होती है।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग