

भाई दूज का पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में 23 अक्टूबर को भाईदूज मनाया जा रहा है।
Image Source : Unsplalshइस दिन भाई अपने बहनों के घर जाते हैं और बहनें अपने भाइयों का टीका करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को इस दिन उपहार देते हैं।
Image Source : Unsplashरक्षाबंधन की ही तरह भाईदूज का त्योहार भी बहन भाई के बीच के स्नेह और प्रेम का प्रतीक है। बस भाई दूज पर राखी बांधने की बजाय टीका किया जाता है।
Image Source : Freepikजिस तरह रक्षाबंधन में राखी राहुकाल के दौरान नहीं बांधी जाती उसी तरह राहुकाल में भाईदूज के दिन बहनों को तिलक भी नहीं करना चाहिए।
Image Source : Unsplashसाल 2025 में दिन के समय लगभग 1 घंटे 24 मिनट तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल की शुरुआत दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से होगी।
Image Source : Freepikवहीं राहु काल दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। यह वो समय है जब बहनों को भाई का टीका करने से बचना चाहिए।
Image Source : Freepikअगर सही मुहूर्त में टीका न किया जाए तो इसका बुरा असर रिश्ते पर भी देखने को मिल सकता है। वैसे टीका करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा।
Image Source : Freepikवहीं दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक बहनें टीका कर सकती हैं। इस दौरान बस डेढ़ बजे से 2 बजकर 54 मिनट तक के समय को टीका करने के लिए वर्जित समझें।
Image Source : Freepikशाम के समय 5 बजकर 43 मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक भी टीका करने के लिए मुहूर्त शुभ है।
Image Source : FreepikNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि