

बुध आपके जन्म पत्रिका के आठवें स्थान पर गोचर करेंगे, लेकिन बुध आठवें घर में भी जाकर कोई बुरा फल नहीं देंगे। आप कोई भी काम बिना सोचे समझे नहीं करेंगे , पहले परिणाम का आकलन कर लेंगे।
Image Source : INDIA TVबुध का ये गोचर आपके जन्म पत्रिका के सातवें स्थान पर हो रहा है। बुध का यह गोचर आपके लिए विदेश यात्रा का मार्ग प्रशस्त करने वाला होगा। आपकी कलम की ताकत बढ़ेगी और आप दूसरों के लिए बहुत सहायक सिद्ध होंगे।
Image Source : INDIA TVबुध का यह गोचर आपकी जन्म पत्रिका के छठे स्थान पर होगा। इस गोचर के समय बुध शुभ स्थिति में है, लेकिन सोया हुआ है, यानी बिना उपाय किए कोई शुभ फल नहीं देगा।
Image Source : INDIA TVबुध का ये गोचर आपकी जन्म पत्रिका के पांचवें स्थान पर होगा। पंचम स्थान पर सूर्य के साथ बुध के टेम्पररी बुद्धादित्य योग बनाना एक शुभ लक्षण है, लेकिन इस बीच आपके बच्चे को हकलाहट की तकलीफ हो सकती है।
Image Source : INDIA TVबुध का यह गोचर आपके जन्म पत्रिका के चौथे घर में हो रहा है। इस गोचर के प्रभाव से आपको सरकारी मान-सम्मान मिल सकता है। इस समय आपको अपनी गाड़ी खरीदने का प्रबल योग है।
Image Source : INDIA TVआपके जन्म पत्रिका के तीसरे घर में बुध का गोचर करेगा। इससे आपकी छवि अच्छी होगी। आपकी वाणी और आपके लेखन से आपकी कृति बढ़ेगी। आपके मित्रों और रिश्तेदारों को आपकी कृपा प्राप्त होगी।
Image Source : INDIA TVबुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। आपकी छवि एक मेहनती व कुशल वक्ता की बनेगी। आपको संतान सुख पाने में भी परेशानी हो सकती है।
Image Source : INDIA TVबुध आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। इस दौरान आप खुश रहेंगे और सुख से समय व्यतीत करेंगे। साथ ही करियर में भी आपको लाभ मिलेगा।
Image Source : INDIA TVबुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध का यह गोचर आपके लिए मंदा है, लेकिन गनिमत है कि- बुध सोया हुआ है। आपको इस दौरान खूब धन-संपत्ति मिलेगी, लेकिन अगर आपने किसी से झूठा वादा किया तो अचानक खर्च भी बढ़ सकता है।
Image Source : INDIA TVबुध आपके ग्याहरवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध का यह गोचर अगर आपके संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो उसको समाप्त करने में सहायता करेगा। बुध का यह गोचर आपको हुनरमंद भी बनाएगा।
Image Source : INDIA TVबुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपका जीवनयापन बेहतर तरीके से होगा। कठिन परिस्थिति में भी किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
Image Source : INDIA TVबुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे और अशुभ फल देने के लिए आतुर है। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन-दौलत का खर्च बढ़ सकता है।
Image Source : INDIA TVNext : Aaj Ka Rashifal 12 November 2022: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानिए अपना राशिफल