चैत्र नवरात्रि 2025 में माता के आने और जाने की सवारी क्या होगी?  जानें इसका असर

चैत्र नवरात्रि 2025 में माता के आने और जाने की सवारी क्या होगी? जानें इसका असर

Image Source : Social

चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार साल 2025 में 30 मार्च से शुरू होगा। वहीं 7 अप्रैल को नवरात्रि की समाप्ति होगी।

Image Source : Social

नवरात्रि की शुरुआत जिस दिन से होती है उसी के अनुसार माता की सवारी भी होती है।

Image Source : Social

माता की हर सवारी कुछ न कुछ संकेत देती है, और हमें भविष्य के लिए सचेत करती है।

Image Source : Social

आइए ऐसे में जान लेते हैं कि 30 मार्च से शुरू होने वाली नवरात्रि में माता की सवारी क्या होगी।

Image Source : Social

इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत रविवार के दिन से होगी, इसलिए माता की सवारी इस बार हाथी है।

Image Source : Social

हाथी की सवारी को बेहद शुभ माना जाता है। हाथी पर सवार माता सुख-समृद्धि और शांति भक्तों के जीवन में लाती हैं।

Image Source : Social

हाथी पर माता का आना अच्छी फसल, बारिश और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी माना जाता है।

Image Source : Social

वहीं इस बार सोमवार के दिन नवरात्रि की समाप्ति होगी इसलिए माता की जाने की सवारी भी हाथी ही होगी।

Image Source : Social

आपको बता दें कि जब भी नवरात्रि की शुरुआत या समाप्ति रविवार और सोमवार को होती है तो सवारी हाथी को ही माना जाता है।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग