

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी बेहद शुभ रत्न है लेकिन ये हर किसी के लिए फायदेमंद साबित नहीं होती। कुछ राशियों के लिए ये प्रतिकूल साबित हो सकती है।
Image Source : Freepikइन राशियों को बिना कुंडली दिखाए चांदी नहीं पहननी चाहिए। वरना इनके काम बिगड़ सकते हैं और आर्थिक परेशानियों का भी इनको सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
Image Source : Freepikमेष राशि- यह अग्नि तत्व की राशि है और चांदी जल तत्व का रत्न ऐसे में चांदी पहनने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।
Image Source : India Tvसिंह राशि- यह राशि भी अग्नित तत्व के अंतर्गत ही आती है ऐसे में चांदी इनको भी नकारात्मक परिणाम दे सकता है और इनकी ऊर्जा क्षीण हो सकती है। इनको बिना कुंडली दिखाए चांदी पहनने से बचना चाहिए।
Image Source : India Tvधनु राशि- धनु अग्नि तत्व की तीसरी राशि है और इनके लिए भी चांदी शुभ नहीं मानी जाती है। चांदी पहनकर इनको करियर और पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Image Source : India Tvमकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि हैं जिनकी चंद्रमा के साथ शत्रुता है ऐसे में चंद्रमा से संबंधित चांदी रत्न इनके लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इन लोगों को कई समस्याएं चांदी पहनने के बाद आ सकती हैं।
Image Source : India Tvकुंभ राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह भी शनि हैं और इनके लिए भी चांदी पहनना शुभ नहीं होता। चांदी पहनकर इनको जीवन में प्रतिकूल प्रभाव दिख सकते हैं साथ ही करियर क्षेत्र में भी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
Image Source : India Tvये राशियां किसी फंक्शन आदि में कुछ समय के लिए चांदी पहनें तो कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन लंबे समय तक चांदी पहनने से इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Image Source : Freepikअगर इन्हें चांदी पसंद हो और पहनना चाहते हों तो पहले किसी योग्य ज्योतिष से परामर्श करना चाहिए। अगर आपकी कुंडली के अनुसार चांदी आपके लिए सकारात्मक होगी तो वो आपको पहनने की सलाह अवश्य देंगे।
Image Source : FreepikNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि