

इस बार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 की रात 01:06 बजे शुरू होगा और 02:22 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। आइये जानते हैं इस दौरान क्या खाया जा सकता है।
Image Source : INDIA TVशास्त्रों के अनुसार सूतक काल के समय भोजन करना या बनाना वर्जित माना जाता है। घर में यदि पहले से भोजन रखा हो तो उसमें तुलसी की पत्ती डाल दें।
Image Source : INDIA TVतुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है, इसका कारण ये है कि इसमें घर की नकारात्मक ऊर्जा को निष्क्रिय करने की क्षमता होती है।
Image Source : INDIA TVसूतक काल के दौरान वैसे तो कुछ भी खाना वर्जित माना जाता है। बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सात्विक अन्न खा सकते हैं।
Image Source : INDIA TVसूतक काल के दौरान घर के छोटे, बच्चे, बीमार बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं फल और हल्का सा सात्विक भोजन कर सकते हैं।
Image Source : INDIA TVयदि स्वास्थ्य नहीं ठीक है तो आप सूतक काल के दौरान वही भोजन करें जिसमें पहले से तुलसी की पत्ती पड़ी हो।
Image Source : INDIA TVबाकी प्रयास यही करें की सूतक काल के दौरान संयम रखें और सूतक काल समाप्त होने के बाद ही कुछ खाएं।
Image Source : INDIA TVNext : Karwa Chauth 2023: क्यों पहने करवा चौथ के दिन इस रंग का वस्त्र? जानें