

उत्तराखंड के चार पवित्र स्थलों की यात्रा को चारधाम यात्रा कहा जाता है। साल 2025 में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरूआत हो रही है।
Image Source : Socialचारधाम यात्रा के दौरान यात्री गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करते हैं।
Image Source : Socialहर साल अक्षय तृतीया के दिन चारधाम यात्रा की शुरूआत होती है जोकि इस साल 30 अप्रैल को है।
Image Source : Socialक्या आप जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन से ही चारधाम यात्रा क्यों शुरू की जाती है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं।
Image Source : Socialअक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू करने के पीछे कई कारण हैं। जैसे- अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानि इस दिन शुभ समय देखने की आवश्यकता नहीं होती।
Image Source : Socialमाना जाता है इसी दिन गंगा माता धरती पर अवतरित हुई थी इसलिए भी चारधाम यात्रा इस दिन से शुरू करना शुभ होता है।
Image Source : Socialमाना जाता है कि इसी दिन सतयुग का अंत हुआ था और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी। इसलिए भी यह दिन शुभ कार्यों के लिए खास होता है।
Image Source : Socialज्योतिषीय और धार्मिक दोनों ही दृष्टियों से इस दिन को किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने के लिए सही माना जाता है।
Image Source : Socialयही वजह है कि चारधाम यात्रा की शुरूआत भी हर साल अक्षय तृतीया के दिन से ही की जाती है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग