क्या बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम यात्रा की जा सकती है? जानें

क्या बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम यात्रा की जा सकती है? जानें

Image Source : Social

अक्षय तृतीया के दिन यानि 30 अप्रैल 2025 से चारधाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। अगले 6 महीनों तक भक्त चारधामों के दर्शन कर सकते हैं।

Image Source : Social

अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का आगाज हो चुका है। 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे।

Image Source : Social

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के मन में सवाल होता है कि बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा की जा सकती है या नहीं और रजिस्ट्रेशन करना है तो कहां से करें।

Image Source : Social

आज हम चार धाम यात्रा से जुड़े इन्हीं सवालों का जवाब आपको देने वाले हैं।

Image Source : Social

चारधाम की यात्रा बिना रजिस्ट्रेशन के संभव नहीं है। अगर आप बिना रजिस्ट्रेशन के जाते हैं तो गौरीकुंड, सोनप्रयाग और जानकीचट्टी जैसी जगहों पर आपको रोका जा सकता है।

Image Source : Social

वहीं फर्जी रजिस्ट्रेशन दिखाए जाने पर सख्त कार्रवाई का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।

Image Source : Social

चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन आप उत्तराखंड सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

Image Source : Social

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपके पास आधार, पैन या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान पत्र अवश्य होना चाहिए।

Image Source : Social

रजिस्ट्रेशन न केवल यात्रा के लिए काम आता बल्कि इससे आपको होटल या होम स्टे में ठहरने में भी सुविधा मिलती है।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग