

लोक आस्था का महापर्व छठ 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह पर्व पूरे 4 दिनों तक चलता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।
Image Source : FREEPIKछठ व्रत के पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन ढलते सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
Image Source : FREEPIKछठ पूजा में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। कहते हैं कि छठ का व्रत करने से संतान दीर्घायु होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Image Source : FREEPIKवहीं छठ का व्रत इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है। तो अगर आप छठ का व्रत करने जा रही हैं तो इन चीजों को जरूर शामिल करें।
Image Source : FREEPIKछठ पूजा सामग्री में डाभ नींबू को जरूर शामिल करें। यह ऊपर से पीला और अंदर से लाल होता है। छठ पूजा में डाभ नींबू का होना अनिवार्य होता है।
Image Source : FILE IMAGEहर पूजा-पाठ में केला को जरूर रखा जाता है। छठ की पूजा तो केले के बिना अधूरी मानी जाती है। तो छठ डाला में केले को जरूर रखें।
Image Source : FREEPIKछठी मईया को प्रसन्न करने के लिए पूजा सामग्री में गन्ना रखना बिल्कुल भी न भूलें। छठ पूजा का घाट भी गन्ना और केले के पेड़ से सजाया जाता है।
Image Source : FREEPIKहिंदू धर्म में कोई भी पूजा सुपारी के बिना पूरी नहीं होती है। छठ पूजा में भी सुपारी को शामिल करना नहीं भूलें।
Image Source : FILE IMAGEनारियल को श्रीफल कहा जाता है। छठ पूजा में नारियल को अवश्य रखें। ऐसा करने से आपके घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Image Source : FREEPIKछठी मईया को सिंघाड़ा चढ़ाने से संतान और घर-परिवार सुखी रहते हैं। उनसे हर तरह की परेशानियां दूर रहती हैं।
Image Source : FREEPIKछठ पूजा का प्रसाद ठेकुआ के बिना अधूरा है। तो छठ पूजा सामग्री में ठेकुआ को अवश्य शामिल करें।
Image Source : FREEPIKNext : गुरुवार के दिन न करें ये गलतियां, वरना घर में होगा दरिद्रता का वास