

किसी के सामने छींकना यूं तो अच्छा नहीं माना जाता है। इसे लोग अशुभ संकेत के रूप में देखते हैं।
Image Source : Socialलेकिन कुछ जगहों पर छींक आना शुभता का संकेत भी माना जाता है।
Image Source : Socialआज हम आपको बताएंगे कि, किस समय छींक आने को शास्त्रों में शुभ माना गया है।
Image Source : Socialअगर आप घर से बाहर किसी जरूरी काम से निकल रहे हैं और आपको एक बार छींक आ जाए तो ये अशुभ संकेत होता है, लेकिन अगर आपको 2 या 3 बार छींक आ जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।
Image Source : Socialशकुन शास्त्र के अनुसार अगर आपको नहाते वक्त छींक आती है तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है, इसका अर्थ है कि दिन अच्छा गुजरेगा और आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
Image Source : Socialवहीं अगर आप श्मशान में हों और कोई व्यक्ति आपके सामने छींक दे तो इसे भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है।
Image Source : Socialइन संकेतों के अलावा अगर आप किसी काम के सिलसिले में घर से निकले हैं और गाय आपके सामने छींके तो ये एक शुभ संकेत है। ऐसा होने पर आपका काम बन सकता है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग