दरिद्रता की देवी अलक्ष्मी घर से हमेशा रहेंगी दूर, बस दिवाली की रात अपनाएं ये आसान टोटका

दरिद्रता की देवी अलक्ष्मी घर से हमेशा रहेंगी दूर, बस दिवाली की रात अपनाएं ये आसान टोटका

Image Source : Canva

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। वहीं माता लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी दरिद्रता, दुख और दुर्भाग्य की देवी मानी जाती है।

Image Source : Unsplash

अगर आपके घर में अलक्ष्मी का प्रवेश हो जाए तो आपका सुख-चैन खो सकता है और धन से जुड़ी समस्याएं आपके जीवन में आ सकती हैं।

Image Source : Unsplash

ऐसे में आपको दिवाली की रात कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे अलक्ष्मी हमेशा आपके घर से दूर रहें।

Image Source : Canva

आज हम आपको दिवाली की रात में किए जाने वाले ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image Source : Canva

दिवाली की रात्रि में आपको नींबू और मिर्च को धागे में पिरोकर घर या अपनी दुकान के मुख्य द्वार पर लटका देना चाहिए।

Image Source : Canva

माना जाता है कि देवी अलक्ष्मी को खट्टी और कसैली चीजें प्रिय हैं ऐसे में घर के द्वार पर नींबू-मिर्च लटकाने से देवी घर के द्वार पर ही उन्हें ग्रहण कर लेती हैं और कभी घर में प्रवेश नहीं करती।

Image Source : Canva

इसके साथ ही दिवाली की रात सुंगधित धूप-दीप जलाकर और इत्र का छिड़काव करके भी अलक्ष्मी को घर से दूर रख सकते हैं।

Image Source : Canva

आप अपने घर को दिवाली के दिन जितना स्वच्छ रखेंगे उतना ही अलक्ष्मी आपके घर से दूर रहेंगी इसलिए दिवाली की रात में घर को सजाकर रखें।

Image Source : Canva

इन आसान कार्यों को दिवाली की रात में करके आप अलक्ष्मी देवी को घर से हमेशा दूर रख सकते हैं।

Image Source : Canva

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि