

हिंदू धर्म में कोई भी पूजा-पाठ बिना दीपक को जलाएं पूरी नहीं होती है।
Image Source : FILE IMAGEप्रतिदिन सुबह और शाम दीपक या दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Image Source : FILE IMAGEइसके साथ ही घर में दीया जलाने से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं और चारों ओर सकारात्मकता बनी रहती है।
Image Source : FILE IMAGEतो आइए जानते हैं कि दीपक जलाते समय क्या बोलना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि दीया जलाने का सही नियम क्या है।
Image Source : FILE IMAGEपूजा करते समय दीपक को देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीर के सामने ही रखना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEदीपक जलाते समय 'शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।' मंत्र का जाप करें।
Image Source : FILE IMAGEइस मंत्र का अर्थ है कि शुभ और कल्याण करने वाली, आरोग्य और धन संपदा देने वाली, शत्रु बुद्धि का विनाश करने वाली दीपक की ज्योति को प्रणाम है।
Image Source : FILE IMAGEशाम के समय घर के मुख्य द्वार के पास रोजाना एक दीया जरूर जलाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Image Source : FILE IMAGEअगर घी का दीपक जला रहें हैं तो उसे अपने बाएं ओर रखें और तेल वाले दीपक को दाएं तरफ रखना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEकहते हैं कि मंदिर में दीपक को पश्चिम की तरफ कभी भी नहीं रखना चाहिए। दीया खंडित नहीं हो इसका ख्याल रखें।
Image Source : FILE IMAGEतेल वाले दीपक में लाल बाती और घी के दीपक में सफेद रुई की बाती को रखें।
Image Source : FILE IMAGENext : ये 4 राशियां प्रेम के रिश्ते में हमेशा रहती हैं वफादार