

देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु, लक्ष्मी और सभी देवताओं की पूजा की जाती है। अगर देव दिवाली पर घर की सही दिशाओं में दीपक जलाया जाए और अशुभ वस्तुओं को बाहर किया जाए, तो देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
Image Source : pexelsदेव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 5 नवंबर को पड़ रहा है। माना जाता है कि इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर दीप दान स्वीकार करते हैं।
Image Source : pexelsदेव दिवाली की रात शंख बजाने से वातावरण पवित्र होता है। इस दिन दीपदान करने से घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है। 11, 21, 51 या 108 दीपक जलाने का विशेष महत्व है। कहते हैं, जितने दीपक जलेंगे, उतनी रोशनी आपके जीवन में फैलेगी।
Image Source : pexelsदेव दिवाली की रात घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। इस दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास होता है। ऐसा करने से धन और सौभाग्य के योग बनते हैं।
Image Source : pexelsइस दिन पीली वस्तुएं जैसे चना दाल, गुड़, केसर, केले या कपड़े दान करें। शाम के समय जरूरतमंदों को भोजन या धन देने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Image Source : pexelsदेव दिवाली के दिन लोहे की टूटी या पुरानी वस्तुएं घर में नहीं रखनी चाहिए। यह शनिदेव से जुड़ी होती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं। इन्हें बाहर कर देना शुभ होता है।
Image Source : pexelsघर में किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति रखी है, तो उसे देव दिवाली पर या पहले बहते जल में प्रवाहित कर दें। टूटी प्रतिमा रखना अशुभ होता है, इससे वास्तु दोष पैदा होता है।
Image Source : freepikदेव दिवाली के दिन घर में चमड़े की वस्तुएं न रखें। चमड़ा अशुद्ध माना गया है। कहा जाता है कि जहां चमड़े का प्रयोग होता है, वहां देवी-देवताओं का निवास नहीं होता।
Image Source : pexelsशाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं, तीन बार परिक्रमा करें और 'ॐ लक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
Image Source : unsplashदेव दिवाली पर आप मेन गेट के दोनों ओर, रसोई में जल स्रोत के पास, घर के ईशान कोण में दीपक जलाएं। इस दिन दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
Image Source : pexelsNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि