

धनतेरस का त्योहार 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ ही गणेश जी कुबेर देव और धन्वंतरी जी की पूजा की जाती है।
Image Source : Socialइन सभी देवी देवताओं को क्या भोग, धनतेरस के दिन लगाना चाहिए, आइए जानते हैं विस्तार से।
Image Source : Socialमाता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही इस दिन आपको लक्ष्मी जी को नारियल, मिशरी और मौसमी फल का भोग लगाना चाहिए।
Image Source : Socialइन चीजों का भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, और उनकी कृपा आप पर बरसती है।
Image Source : Socialकुबेर देव को धनतेरस के दिन चावल की खीर, धनिया की पंजीरी, बेसन के लड्डू और सफेद मिठाई आप अर्पित कर सकते हैं।
Image Source : Socialधन्वंतरी जी को इस दिन पीली मिठाई का भोग आप लगा सकते हैं।
Image Source : Socialगणेश भगवान को धनतेरस के दिन मोदक का भोग लगाने से आपको लाभ होता है।
Image Source : Socialपूजा के साथ ही इन चीजों का भोग लगाने से माता लक्ष्मी, गणेश जी, कुबेर देव और धन्वंतरी जी प्रसन्न होते हैं। इन देवी-देवताओं की कृपा से आपको सुख-समृद्धि, धन-धान्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग