

धनतेरस के त्योहार को लक्ष्मी पूजन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वहीं तुलसी को भी माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है।
Image Source : Socialजिस तरह विष्णु भगवान को लक्ष्मी जी प्रिय हैं वैसे ही तुलसी भी। इसलिए तुलसी को विष्णुप्रिया भी कहा जाता है।
Image Source : Socialऐसे में सवाल उठता है कि, धनतेरस के दिन क्या तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए?
Image Source : Socialशास्त्रों की मानें तो, इस दिन पूजन कार्य के लिए तुलसी के पत्ते तोड़ने से नुकसान नहीं होता। बल्कि तुलसी के पत्तों के कुछ आसान उपाय इस दिन आपको लाभ दे सकते हैं।
Image Source : Socialइस दिन अगर आप माता लक्ष्मी को तुलसी के पत्ते अर्पित करते हैं और पूजा के बाद इन्हें तिजोरी में रखते हैं तो सुख-समृद्धि की आपको प्राप्ति होती है।
Image Source : Socialवहीं तुलसी के पत्तों का रस धनतेरस के दिन पीने से आप आरोग्य प्राप्त करते हैं।
Image Source : Socialइसलिए अगर आप भी धनतेरस के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना चाहते हैं, और इनसे जुड़े उपाय करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग