

धनतेरस का त्योहार साल 2025 में 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा की जाती है और झाडू समेत कई चीजों की खरीदारी भी इस दिन शुभ होती है।
Image Source : Freepikसाथ ही कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन उधार देना प्रतिकूल साबित हो सकता है। इन चीजों को उधार देने से माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं।
Image Source : Freepikऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको धनतेरस के दिन किन चीजों को उधार देने से बचना चाहिए।
Image Source : Freepikधनतेरस के दिन आपको गलती से भी धन उधार नहीं देना चाहिए, ऐसा करने से धन के देवी लक्ष्मी रुठ सकती हैं और आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Image Source : Unsplashधनतेरस के दिन नमक उधार देने से भी बचें। नमक को उधार देने से राहु ग्रह का प्रकोप आप पर बढ़ सकता है। साथ ही धन-धान्य से जुड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं।
Image Source : Freepikदूध या दूध से बनी चीजों को उधार देने से भी आपको बचना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा बिगड़ता है और पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आपको आ सकती हैं। साथ ही माता लक्ष्मी भी ऐसा करने से रुष्ट होती हैं।
Image Source : Freepikधन तेरस पर चीनी उधार देने से भी बचें। चीनी उधार देने से आपके जीवन की मिठास खत्म हो सकती है। साथ ही आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Image Source : Unsplashधनतेरस पर सरसों का तेल भी उधार में न दें। तेल उधार देने से शनि नाखुश होते हैं। इस दिन तेल का दान करना शुभ होता है लेकिन गलती से भी तेल उधार न दें।
Image Source : Freepikअगर धनतेरस के दिन आपक इन बातों का ख्याल रखेंगे तो कई परेशानियों से बच सकते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
Image Source : FreepikNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि