

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनपर अपनी कृपा बरसाती हैं।
Image Source : FILE IMAGEऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि माता लक्ष्मी आपसे खुश हो तो उन्हें भोग में ये चीजें जरूर करें अर्पित।
Image Source : FILE IMAGEलक्ष्मी जी को मिठाई का भोग लगा सकते हैं। खासतौर से पीले और सफेद रंग की मिठाई जरूर अर्पित करें।
Image Source : FREEPIKइसके अलावा मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा भी अत्यंत प्रिय है। दिवाली पूजा में इसे जरूर शामिल करें।
Image Source : FILE IMAGEदिवाली के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग जरूर लगाएं। खीर देवी मां को बहुत पसंद है।
Image Source : FREEPIKमां लक्ष्मी को नारियल भी चढ़ाएं। जल से भरा नारियल अर्पित करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Image Source : FREEPIKमां लक्ष्मी को मखाना भी जरूर अर्पित करें। इससे देवी मां व्यक्ति की हर मुराद पूरी करती हैं।
Image Source : FREEPIKमाता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें पान भी अवश्य अर्पित करें।
Image Source : FILE IMAGEदेवी लक्ष्मी को बताशे का भोग भी लगाना चाहिए। इससे देवी मां की कृपा प्राप्त होती है।
Image Source : FILE IMAGENext : Love Horoscope 05 November 2023: जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों का लव राशिफल