

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। इस दिन नियम और विधि के साथ दिवाली की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : FILE IMAGEऐसे में दिवाली की पूजा के लिए अगर आप भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति लेने जा रहे हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
Image Source : FILE IMAGEगणेश जी दाएं सूंड वाली मूर्ति घर लाना शुभ माना जाता है, जबकि कारोबारियों को बाईं ओर मुड़ी हुई सूंड वाली मूर्ति लेनी चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEकहते हैं कि लक्ष्मी जी और भगवान गणेश की अलग-अलग प्रतिमा खरीदनी चाहिए। तो साथ में जुड़ी हुई मूर्ति न लें।
Image Source : FILE IMAGEमाता लक्ष्मी का स्वाभाव चंचल वाला माना जाता है। ऐसे में मां लक्ष्मी की खड़ी हुई मूर्ति घर नहीं लाना चाहिए, बल्कि बैठी हुई मुद्रा वाली प्रतिमा ही खरीदें।
Image Source : FILE IMAGEदिवाली की पूजा के लिए मां लक्ष्मी की कमल पर विराजित प्रतिमा घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
Image Source : FILE IMAGEउल्लू पर बैठी हुई देवी लक्ष्मी की मूर्ति दिवाली पूजा के लिए नहीं खरीदें।
Image Source : FILE IMAGEदिवाली पूजन के लिए मां लक्ष्मी और गणेश जा की खंडित मूर्ति बिल्कुल भी न घर लाएं।
Image Source : FILE IMAGEदेवी लक्ष्मी की प्रतिमा गुलाबी रंग वाली ही खरीदें। सफेद और काले रंग की मूर्ति भी न खरीदें।
Image Source : FILE IMAGEमूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि लक्ष्मी मां और गणेश जी के आंख, नाक और कान ठीक से बने हों।
Image Source : FILE IMAGEदिवाली की पूजा के लिए सोना, चांदी, पीतल और अष्टधातु की मूर्ति खरीदना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
Image Source : FILE IMAGEधन वर्षा करती हुई माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा घर लाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
Image Source : FILE IMAGENext : अगर दिवाली पर दिख गई हैं ये चीजें तो समझिए किस्मत चमकने वाली है