

दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन से घर में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। मां लक्ष्मी का आगमन दीपावली के दिन घर में होता है। ऐसे में कुछ चीजें दीपावली के समय उधार नहीं देना चाहिए। नहीं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
Image Source : INDIA TVआइये जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें दीपावली के समय किसी को उधार नहीं देना चाहिए।
Image Source : FREEPIKघर में रखी झाड़ू यदि कोई मांगे तो इसे न दें। मान्यता है कि झाड़ू को मां लक्ष्मी का सूचक माना जाता है। यह उधार देते ही मां लक्ष्मी वहां से चली जाती हैं।
Image Source : File Imageदीपावली के समय किसी को पैसा न उधार दें और न ही किसी से पैसा उधार लें। पैसे की लेन देन दीपावली के दिन करना दरिद्रता की निशानी होती है।
Image Source : FREEPIKदेवी लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई हैं और नमक का संबंध समुद्र से होने के कारण इस दिन कोई नमक मांगे तो उसे बिल्कुल उधार न दें।
Image Source : INDIA TVइस दिन किसी को चीनी भी न दें। मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी को गन्ना प्रिय है और उनका प्रसाद चीनी से बनता है। दीपावली के दिन चीनी देने से मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है।
Image Source : INDIA TVदीपावली के दिन रसोई में रखा अन्न भी इस दिन कोई उधार मांगे तो न दें, क्योंकि मां लक्ष्मी का एक रूप धान्यलक्ष्मी है। मान्यता है कि इस दिन आप अन्न उधार देते हैं तो घर में कभी बरकत नहीं होगी।
Image Source : FREEPIKदीपावली के दिन भूल से भी इन चीजों को किसी के मांगने पर भी उधार न दें। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप उनसे जुड़ी किसी भी चीज को दीपावली के दिन उधार न दें।
Image Source : INDIA TVNext : Love Horoscope 03 November 2023: आज सभी 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी, पढ़ें