

दीपावली का त्यौहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी जी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
Image Source : FILE IMAGEदिवाली के दिन कुबेर जी, माता सरस्वती और मां काली की पूजा का भी विधान है।
Image Source : FILE IMAGEदीपावली के दिन इनमें से कोई भी एक उपाय करने से किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं।
Image Source : FILE IMAGEअगर आप भी धन की देवी की कृपा पाना चाहते हैं तो दिवाली के दिन इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं।
Image Source : FREEPIKदिवाली में दीयों का विशेष महत्व है। ऐसे में एक दीया में लौंग डाल दें और उसे पूजा घर में रख दें। ऐसा करने से घर में सौभाग्य बरसेगा।
Image Source : FREEPIKइसके अलावा दिवाली के दिन पूरे घर में नमक वाले पानी से पोछा लगाएं। घर से दुख और दरिद्रता दूर भाग जाएगी।
Image Source : FREEPIKदिवाली की शाम गाय का घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। घर में पैसों की तंगी कभी नहीं होती है।
Image Source : FILE IMAGEवहीं दिवाली के दिन सरसों के तेल का दीया जलाने से शनि से जुड़े ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Image Source : FILE IMAGEदीपावली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे 7 दीया जरूर जलाएं। दीपक जलाने के बाद पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। ऐसे करने से घर में बरकत होगी।
Image Source : FILE IMAGENext : Karwa Chauth 2023: सरगी में क्या-क्या देना चाहिए? जानिए क्यों है ये इतना महत्वपूर्ण