

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन में दीपक जलाए जाते हैं। इसके साथ ही घर की अलग-अलग दिशाओं में भी इस दिन दीपक जलाए जाते हैं।
Image Source : Socialऐसे में सवाल उठता है कि, दिवाली के बाद पूजा में इस्तेमाल हुए दीपकों और सजाने के लिए प्रयोग में लाए गए दीपकों का आपको क्या करना चाहिए।
Image Source : Socialआज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे कि, दिवाली के दीपकों का दिवाली के बाद क्या करना चाहिए।
Image Source : Socialदिवाली की पूजा में लक्ष्मी गणेश पूजन में 5 दीपक जलाए जाते हैं, वहीं कुछ लोग 3 और 1 दिया भी इस दिन जलाते हैं।
Image Source : Socialदिवाली के बाद इन दीपकों को नदी में आपको विसर्जित करना चाहिए, कूड़ें के साथ इन्हें फेंकने से बचें, इससे दोष आप पर लग सकता है।
Image Source : Socialइसके साथ ही इन दियों को आप किसी मंदिर में जलाकर रखकर आ सकते हैं।
Image Source : Socialवहीं सजावट के लिए जिन दियों का प्रयोग किया गया है उनको धोकर अगली दिवाली के लिए आप रख सकते हैं।
Image Source : Socialजो लोग इन दीपकों को रखना नहीं चाहते वो किसी साफ जमीन पर इन्हें दबाकर आ सकते हैं। या फिर किसी मंदिर में इन्हें दान कर सकते हैं।
Image Source : Socialमाना जाता है कि, दीपक में माता लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए गलती से भी इन्हें कूड़े में नहीं फेंकना चाहिए, ना ही किसी अपवित्र स्थान पर इनको रखकर आना चाहिए।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग