

दीपावली के खास मौके पर हम आपको बताएंगे कि पहली दीपावली अयोध्या नगरी में नहीं, बल्कि वहां से कुछ दूरी पर स्थित एक घाट पर मनाई गई थी। जहां भगवान राम ने किया था पहला दीपदान।
Image Source : India Tvदीपावली का पर्व भगवान राम के अयोध्या नगरी लौटने की खुशी में मनाया जाता है। जब भगवान राम अयोध्या लौटे थे, तो अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीप प्रज्जवलित किए थे।
Image Source : India Tvभगवान राम जब अयोध्या लौटे तो सबसे पहले अपने भाई भरत से अयोध्या के निकट स्थित नंदीग्राम में मिले थे। यह पौराणिक स्थान भरत जी की तपोस्थली है।
Image Source : India Tvमान्यता के अनुसार भगवान राम ने अयोध्या लौटने से पहले दियरा घाट जो अयोध्या से कुछ ही दूरी पर वर्तमान समय में सुलतानपुर जिले के अंतर्गत आता है वहां पहला दीपदान किया था।
Image Source : India Tvमाना जाता है कि भगवान राम ने पहला दीपदान कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन अयोध्या लौटते समय इसी घाट पर जलाया था। जिस कारण इस घाट का नाम दियरा पड़ गया।
Image Source : India Tvलोक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्यावासी इस घाट तक आए थे।
Image Source : India Tvभगवान राम के द्वारा दीपावली का पहला दीपदान करने के कारण दियरा घाट दीपावली पर्व की पहली जन्मभूमि कहलाई।
Image Source : India Tvदियरा घाट से जब भगवान राम अयोध्या आए तो उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी में दीप जलाए थे। त्रेतायुग से दीपावली मनाने की यह परंपरा है।
Image Source : India TvNext : Love Horoscope 12 November 2023: जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों का लव राशिफल