

गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का जन्म हुआ था।
Image Source : FILE IMAGEइस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को मनाई जा रही है। भगवान गणेश का जन्मोत्सव 17 सितंबर 2024, अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाएगा।
Image Source : FILE IMAGEगणेश चतुर्थी के दिन लोग बप्पा की मूर्ति को अपने घर में विराजमान करते हैं। गणपति उत्सव के दौरान गणेश की जी मूर्ति के अलावा इन चीजों का लाना बेहद ही शुभ माना जाता है।
Image Source : FILE IMAGEगणेश चतुर्थी के दिन एकाक्षी नारियल खरीदकर घर लाएं और नियमित रूप से पूजा करें। इससे घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
Image Source : FILE IMAGEगणेश चतुर्थी के दौरान कुबेर जी की मूर्ति घर लाएं और उसे उत्तर दिशा में स्थापित करें। आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी।
Image Source : FREEPIKगणेश चतुर्थी के दिन बांसुरी लाना भी शुभ माना जाता है। इससे घर से वास्तु दोष दूर होता है और परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Image Source : FILE IMAGEगणपति उत्सव के दौरान शंख खरीदकर घर लाएं और पूजा घर में इसकी स्थापना करें। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Image Source : FILE IMAGENext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग