

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और सुख कर्ता माना जाता है। इनकी पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
Image Source : Socialकई लोग घर में भगवान गणेश की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं और तस्वीरें भी लगाते हैं।
Image Source : Socialऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, गणेश जी की कौन सी मूर्ति या तस्वीर आपके घर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है।
Image Source : Socialशास्त्रों के अनुसार गणेश जी की मूर्तियां दो तरीके से बनी होती हैं, एक जिसमें गणेश जी की सूंड़ दायीं भूजा की ओर होती है और दूसरी जिसमें बायीं भूजा की ओर होती है।
Image Source : Socialगणेश जी की वह मूर्ति घर में लगाना अच्छा होता है जिसमें उनकी सूंड़ बायीं भूजा की ओर हो। इस स्थिति में गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं।
Image Source : Socialवहीं दायीं भुजा की ओर सूंड़ वाली मूर्ति या तस्वीर को घर में स्थापित करना थोड़ा कठिन आपके लिए हो सकता है।
Image Source : Socialदायीं भूजा की ओर सूंड़ वाले गणेश जी को हठी माना जाता है, यानि इनकी पूजा में चूक आपको परेशानियों में डाल सकती है। इन्हें मनाना आसान नहीं होता। इनकी पूजा करने के लिए हर छोटे-बड़े नियम का पालन करना पड़ता है।
Image Source : Socialइसीलिए धर्म के जानकार कहते हैं कि घर में दायीं भुजा की ओर सूंड़ वाली गणेश जी की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इनकी पूजा सांसारिक कार्यों को करते हुए करना बेहद मुश्किल हो सकता है, और पूजा में चूक आपके जीवन में कठिनाइयां ला सकती है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग