

गंगा स्नान करने से हर तरह के पाप से मुक्ति मिलती है। हिंदू धर्म में कोई भी पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन और मांगलिक कार्य बिना गंगा जल के पूरा नहीं होता है।
Image Source : FILE IMAGEयही वजह है कि लोग तीर्थ स्थलों पर जाते हैं तो वहां से गंगा जल घर जरूर लाते हैं।
Image Source : FILE IMAGEलेकिन एक ऐसी जगह है जहां से गंगा जल लाने से आप जाने अनजाने में पाप की भागीदार बन सकते हैं।
Image Source : FILE IMAGEवो जगह और कोई नहीं बल्कि काशी यानी बनारस है। यहां से गंगा जल कभी भी घर नहीं लाना चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEकाशी को भगवान शिव की नगरी और मोक्ष का द्वार कहा जाता है।
Image Source : FILE IMAGEकाशी में मनुष्य से लेकर जीव-जंतु तक अपने प्राण त्यागने आते हैं जिससे उन्हें जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिलें।
Image Source : FILE IMAGEऐसे में अगर आप गंगाजल अपने घर लाते हैं तो उसके साथ कई जीव, किटाणु-विषाणु काशी से दूर हो जाते हैं।
Image Source : FILE IMAGEकाशी से गंगा जी की गीली मिट्टी या रेत भी घर नहीं लाना चाहिए। क्योंकि मिट्टी में भी सूक्ष्म जीवाणु होते हैं।
Image Source : FILE IMAGEमिट्टी के साथ वो जीवाणु भी काशी से दूर हो जाते हैं और उनके मोक्ष के मार्ग में बाधा आती है।
Image Source : FILE IMAGEऐसे में काशी से गंगाजल और मिट्टी या रेत लाने से व्यक्ति जाने अनजाने में पाप का भागी बन जाता है।
Image Source : FILE IMAGEकिसी के मोक्ष के इस अधिकार से वंचित करना महापाप माना जाता है। तो भूलकर भी बनारस से गंगा जल घर लेकर नहीं आएं
Image Source : FILE IMAGENext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग