

इस साल 7 सितंबर 2024 से गणेश चतुर्थी का पावन पर्व शुरू हो रहा है। यह पर्व पूरे 10 दिनों तक चलता है।
Image Source : FILE IMAGEमहाराष्ट्र में गणपति उत्सव की खास रौनक देखने को मिलती है। यहां भव्य पंडाल लगाए जाते हैं। वहीं गणेश चतुर्थी पर लोग अपने घरों में भी गणपति की प्रतिमा को विराजमान करते हैं।
Image Source : FILE IMAGEतो आइए जानते हैं कि गणपति पूजा में कौन-कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए।
Image Source : FILE IMAGEभगवान गणेश को मोदक अति प्रिय हैं तो उन्हें मोदक भोग जरूर लगाएं।
Image Source : FILE IMAGEमोदक के अलावा गणेश जी को बूंदी के लड्डू भी बेहद पसंद है। तो बप्पा को लड्डू चढ़ाना बिल्कुल न भूलें।
Image Source : FILE IMAGEगणपति जी की पूजा में गुड़हल का फूल और दूर्वा अवश्य शामिल करें। गुड़हल-दुर्वा चढ़ाने से बप्पा की कृपा प्राप्त होती है।
Image Source : FILE IMAGEगणपति जी को नारियल अर्पित करें। हिंदू धर्म के हर पूजा पाठ में नारियल का उपयोग जरूर किया जाता है।
Image Source : FILE IMAGEगणेश जी को सिंदूर अर्पित करें। सिंदूर मंगल का प्रतीक माना जाता है।
Image Source : FILE IMAGEगणपति को केला भी अति प्रिय है तो उन्हें जोड़े में केला जरूर चढ़ाएं।
Image Source : FILE IMAGEगुड़हल के अलावा गणेश जी को गेंदे का फूल भी अर्पित किया जा सकता है। बप्पा को तुलसी नहीं चढ़ाया जाता है।
Image Source : FILE IMAGENext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग