आपकी घड़ी ही रोक रही है किस्मत की रफ्तार? जानें कौन-से वास्तु दोष बिगाड़ रहे हैं हर काम

आपकी घड़ी ही रोक रही है किस्मत की रफ्तार? जानें कौन-से वास्तु दोष बिगाड़ रहे हैं हर काम

Image Source : pexels

घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, वास्तु के अनुसार यह जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का कारक भी होती है। जानें किस दिशा में घड़ी लगानी चाहिए, किस तरह की घड़ी शुभ होती है और किन वास्तु दोषों से बचना सबसे जरूरी है।

Image Source : pexels

गलत दिशा या फिर टूटी घड़ी घर में नकारात्मक प्रभाव लाती है और किस्मत अटका सकती है। कहीं घड़ी के कारण तो नहीं अटक गया है आपका अच्छा समय? जानें इससे जुड़े वास्तु दोष

Image Source : pexels

हम घड़ी देखकर समय का अंदाजा लगाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घड़ी हमारे जीवन के अच्छे-बुरे समय को भी प्रभावित करती है। गलत दिशा या खराब घड़ी जीवन में रुकावटें बढ़ा सकती है।

Image Source : pexels

वास्तु के अनुसार घर में घड़ी उत्तर या पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा और गुडलक बढ़ाती हैं।

Image Source : pexels

घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। यह दिशा नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और दुख-दुर्भाग्य का कारण बन सकती है।

Image Source : pexels

वास्तु के अनुसार, घड़ी को दरवाजे के ठीक सामने या दरवाजे के ऊपर लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है।

Image Source : pexels

पेंडुलम वाली घड़ी वास्तु में शुभ मानी जाती है। चाहें वॉल क्लॉक हो या सामान्य घड़ी, उसका टिक-टिक बहुत तेज नहीं होना चाहिए।

Image Source : pexels

घर में खराब, टूटी या बंद घड़ी न रखें। ऐसी घड़ियां वास्तु दोष पैदा करती हैं और जीवन में रुकावटें, तनाव और आर्थिक परेशानी बढ़ाती हैं।

Image Source : pexels

कलाई घड़ी हमेशा फिट पहनें, लूज घड़ी को वास्तु में दोष माना जाता है। घड़ी को तकिए के नीचे रखकर न सोएं।

Image Source : pexels

अगर आपकी घड़ी बार-बार बंद हो जाती है या रुकती है, तो उसे तुरंत बदल दें। ऐसी घड़ी शुभ समय को रोकती है और दुर्भाग्य बढ़ा सकती है।

Image Source : pexels

Next : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि