

हिंदू धर्म में पूजा से लेकर भगवान की स्थापना तक हर चीज की विधि बताई गई है। पूजा घर में भगवान का मुख किस दिशा की ओर होना चाहिए आइए जानते हैं।
Image Source : File Imageपूजा घर में भगवान की स्थापना करने से पहले यह बेहद अवश्यक होता है कि उनको वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में विराजमान कराया जाए।
Image Source : File Imageयदि भगवान को सही दिशा में स्थापित नहीं करते हैं तो कितनी भी पूजा कर लें वह निष्फल हो जाती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें की पूजा की दिशा हमेशा सही होनी चाहिए।
Image Source : File Imageभगवान का मुख हमेशा पूर्व की ओर होना चाहिए क्योंकि यह सूर्य देव के उदय होने की दिशा है।
Image Source : File Imageसूर्य देव की पहली किरण भगवान के विग्रह के दर्शन करे यह बेहद जरूरी होता है। भगवान भास्कर पूर्व दिशा से उदय होते हैं। इसलिए इस दिशा में भगवान का मुख घर के मंदिर में होना चाहिए।
Image Source : File Imageएक बात का अवश्य ध्यान रखें यदि भगवान का मुख पूर्व दिशा की ओर है तो आपको हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुख कर के पूजा करते समय बैठना चाहिए।
Image Source : File Imageआपने अक्सर देखा होगा मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए जो कतार भक्तों की लगती है। वह हमेशा बाईं और दाईं और होती है बीच में कभी नहीं रहती।
Image Source : File Imageमाना जाता है कि भगवान की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठित होने के कारण उनके विग्रह में तेज होता है और यह ऊर्जा मानव शरीर से नहीं सहन की जा सकती।
Image Source : File Imageइसलिए हमेशा उत्तर की तरफ बैठ कर पूजा करना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।
Image Source : File ImageNext : क्या घर में दो लड्डू गोपाल रख सकते हैं?