

हिंदू धर्म में शंख को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धार्मिक मांगलिक कार्यों में इसे बजाया जाता है।
Image Source : Fileशंख की ध्वनि वातावरण में ऊर्जा का संचार करती है। साथ ही नकारात्मक शक्तियों का इसकी ध्वनि से नाश होता है।
Image Source : Fileकई लोग घर में बिना वास्तु के नियमों को जाने ही शंख रख देते हैं। इसके कारण नकारात्मकता उनके जीवन में आ सकती है।
Image Source : Fileऐसे में आज हम आपको शंख को रखने की सही दिशा बताएंगे, और इसके फायदों के बारे में भी जानकारी देंगे।
Image Source : Fileशंख को रखने के लिए उत्तर पूर्व दिशा सबसे शुभ होती है। आप पूर्व दिशा में भी शंख रख सकते हैं।
Image Source : Fileअगर आप शंख को पूजा स्थल में रखते हैं तो उसका स्थान भी उत्तर-पूर्व में ही होना चाहिए।
Image Source : Fileसही दिशा में शंख रखने से आपके परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं और भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी की भी आपको कृपा प्राप्त होती है।
Image Source : FileNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग