

अगर कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत हो तो सुख, सौभाग्य व मान-सम्मान मिलता है। ऐसे में हम आपके लिए ज्योतिष के कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें गुरुवार के दिन करने पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा बरसती है और जीवन में शुभता आती है।
Image Source : Canvaकुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए और गुरु ग्रह के शुभ फल पाने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी या फिर केसर का तिलक लगाना चाहिए। इससे देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न कर शुभता प्राप्त कर सकते हैं।
Image Source : Unsplashगुरुवार के दिन किसी देवालय में हल्दी और केसर का दान करने से भी गुडलक बढ़ता है। साथ ही आज के दिन दूध में केसर मिलाकर पीना लाभकारी होता है। केसर न होने पर हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।
Image Source : Freepikकुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए कुछ पवित्र पेड़-पौधों की पूजा भी फलदायी बताया गया है। गुरु ग्रह का आशीर्वाद पाने के लिए हर गुरुवार केले और तुलसी के पौधे की विशेष रूप से पूजा और सेवा करनी चाहिए।
Image Source : Unsplashअपने गुरु की सेवा करके उन्हें यथासंभव प्रसन्न रखने की कोशिश करें। भूलकर भी उनकी उपेक्षा या फिर अपमान नहीं करें। इससे गुरु ग्रह बृहस्पति आपको हमेशा गुडलक प्रदान करते रहेंगे।
Image Source : Canvaगुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर संभव न हो तो पीले रंग का रुमाल या टाई आदि भी प्रयोग कर सकते हैं। इस उपाय से कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत किया जा सकता है।
Image Source : Pexelsसाथ ही गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं। इस दिन हल्दी और पैसा उधार न दें। एक लोटा जल में थोड़ी हल्दी और गंगाजल मिलाकर घर के मुख्य दरवाजे पर इसका छिड़कें इससे घर से नकारात्मकता दूर होने लगती है।
Image Source : Pexelsदेवगुरु बृहस्पति से जुड़े दोष दूर करने के लिए आप चाहे तो गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन बृहस्पति भगवान की पूजा और बृहस्पति देव के मंत्र 'ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:' का जाप करना बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है।
Image Source : FacebookGuruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। ज्योतिष में गुरु ग्रह को बहुत महत्व दिया गया है। जैसे हमें अपने जीवन में शिक्षक सफलता के शिखर पर पहुंचाते हैं, वैसे ही नवग्रहों में गुरु भी इंसान के गुडलक का कारण बनते हैं।
Image Source : UnsplashNext : मंगलवार को करें इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जप, बजरंगबली संवार देंगे जीवन