

हर साल लाखों की संख्या में मुसलमान हज यात्रा करते हैं। हज इस्लाम का पांचवां स्तंभ माना जाता है।
Image Source : FILE IMAGEहज यात्रा मक्का में पवित्र माह जुल हिज्जा के दौरान किया जाता है। यह इस्लामी कैलेंडर का 12वां महीना है
Image Source : FILE IMAGEहज हर मुसलमान को अपने जीवनकाल में एक बार अवश्य करना होता है, बशर्ते कि वे आर्थिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से ऐसा करने में सक्षम हों।
Image Source : FILE IMAGEहज इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक है और हर उस सक्षम मुसलमान के लिए अनिवार्य है जिसके पास यात्रा करने के लिए वित्तीय साधन हैं।
Image Source : FILE IMAGEहज करना जहां फर्ज माना जाता है वहीं उमराह बस एक इबादत (सुन्नत) माना जाता है।
Image Source : FILE IMAGEउमराह हज के दिनों को छोड़कर पूरे साल में किसी भी समय किया जा सकता है। उमराह 3 से 6 घंट के अंदर पूरा किया जा सकता है।
Image Source : FILE IMAGEहज आम तौर पर उमराह से ज्यादा शारीरिक रूप से कठिन होता है। रमजान के दौरान किए गए एक उमरा का सवाब हज के बराबर माना जाता है।
Image Source : FREEPIKNext : Love Horoscope 24 June 2024: मैरिड और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें