

हनुमान जयंती का पावन पर्व 2025 में 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन एक आसान सा उपाय करने से आपको जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है।
Image Source : Socialइस उपाय को करने से पहले आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान के बाद हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करनी है।
Image Source : Socialहनुमान जी की पूजा के दौरान इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े आपको पहनने चाहिए। पूजा समाप्ति के बाद स्वास्तिक से जुड़ा यह उपाय करना है।
Image Source : Socialआपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेना है और उसमें 2-3 चुटकी लाल सिंदूर मिलाना है। इस लेप को अच्छी तरह से गाढ़ा आपको कर लेना है।
Image Source : Socialइसके बाद हनुमान जी का ध्यान करते हुए घर के प्रत्येक दरवाजे पर आपको स्वास्तिक का चिह्न इस लेप से बना देना है।
Image Source : Socialमाना जाता है कि यह आसान सा उपाय आपको जीवन में कई तरह के अच्छे परिणाम देता है।
Image Source : Socialस्वास्तिक को हिंदू धर्म में शुभता का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में अगर आप हनुमान जन्मोत्सव के पावन दिन इससे जुड़ा यह उपाय कर देते हैं तो धन धान्य की प्राप्ति आपको हो सकती है।
Image Source : Socialयह उपाय करने के बाद कुछ दिनों में ही आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है और जीवन की कई अन्य परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
Image Source : Socialइस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय को हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह के समय हनुमान जी की पूजा के बाद ही करें।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग