हनुमान जन्मोत्सव पर कर लें ये 2 काम, मंगल दोष से मिलेगी मुक्ति

हनुमान जन्मोत्सव पर कर लें ये 2 काम, मंगल दोष से मिलेगी मुक्ति

Image Source : Social

जिन जातकों की कुंडली में मंगल दोष पाया जाता है उन्हें ज्योतिषाचार्य हनुमान जी की पूजा करने की सलाह देते हैं।

Image Source : Social

कुंडली में जब मंगल चंद्रमा और लग्न से 1, 4, 7, 8 या 12वें भाव में होते हैं तो मंगल दोष का निर्माण होता है।

Image Source : Social

मंगल दोष के चलते व्यक्ति का व्यवहार गुस्सैल हो सकता है और साथ ही आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

Image Source : Social

मंगल दोष के कारण आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और पार्टनर के साथ अलगाव की स्थिति भी बन सकती है।

Image Source : Social

वहीं अगर आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन 2 उपाय कर देते हैं तो मंगल दोष से काफी हद तक आपको छुटकारा मिल सकता है।

Image Source : Social

मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन यथासंभव लाल रंग के वस्त्र, मसूर दाल, मूंगफली, लाल फल, लाल मिठाई, गुड़ या शहद का दान आपको करना चाहिए।

Image Source : Social

अगर आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंगल यंत्र की स्थापना घर में करते हैं तो इससे भी मंगल दोष से मुक्ति आपको मिल सकती है।

Image Source : Social

इसके साथ ही किसी एकांत स्थान पर बैठकर अगर आप सुंदरकांड का पाठ इस दिन करते हैं तो मंगल दोष का बुरा प्रभाव बहुत कम हो जाता है।

Image Source : Social

हनुमान जन्मोत्सव के दिन किए जाने वाले ये आसान से उपाय मंगल दोष के प्रकोप को समाप्त कर सकते हैं। अगर आप भी मंगल दोष से पीड़ित हैं तो इन उपायों को आजमा सकते हैं।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग