

फाल्गुन माह में होली का त्योहार मनाया जाता है, होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन करने का हिंदू धर्म में विधान है।
Image Source : India TVइस बार होलिका दहन हिंदू पंचांग के अनुसार 24 मार्च 2024 को रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से लेकर अगले दिन 25 मार्च को देर रात्रि 12 बजकर 27 मिनट तक किया जाएगा।
Image Source : India TVहोलिक दहन में लकड़ियों को अग्नि अर्पित किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन दैत्य राज हिरण्यकश्यप की बहन होलिका अग्नि में जली थीं।
Image Source : India TVहोलिक दहन की पूजा के बाद उसकी 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए।
Image Source : Freepikमान्यता है कि 7 बार परिक्रमा करने से व्यक्ति को जीवन के समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
Image Source : India TVइसी के साथ इस दिन होलिका दहन की परिक्रमा करने से नकारात्मकता भी दूर रहती है, होलिका की अग्नि को नकारात्मक ऊर्जा के अंत का प्रतीक माना जाता है।
Image Source : India TVहोलिका दहन की परिक्रमा पूरी करने के बाद अंत में अग्नि को प्रणाम करें और अपनी मनोकामना को कह दें, मान्यता है कि ऐसा करने से वह शीघ्र पूर्ण होती है।
Image Source : India TVधार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका की अग्नि बड़ी पवित्र मानी जाती है, इसलिए इसकी परिक्रमा पूरी करने से जीवन के कष्टों से शीघ्र छुटकारा मिलता है।
Image Source : FreepikNext : Love Horoscope 12 March 2024: रिश्तों में आएगी दरार या बढ़ेगा प्यार? पढ़ें लव राशिफल