

होलिका दहन के दिन होलिका की जलती आग में कुछ चीजें डालकर आप अपने जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं।
Image Source : Socialहोलिका दहन 2025 में रात्रि में 10 बजकर 30 मिनट के बाद किया जाएगा, क्योंकि तब तक भद्रा का साया रहेगा।
Image Source : Socialआइए जान लेते हैं कि होलिका की अग्नि में क्या चीजें डालना शुभ माना जाता है।
Image Source : Socialधार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका की आग में गेंहूं की बालियां डालने से धन-धान्य की आपको प्राप्ति होती है।
Image Source : Socialअगर आप काले तिल होलिका की आग में डालते हैं तो आपके कई कष्ट दूर होते हैं और शनि का बुरा प्रभाव भी कम होता है।
Image Source : Socialगोबर के उपले भी इस दिन आपको होलिका की आग में डालने चाहिए ऐसा करने से आप आने वाली मुसीबतों से भी बच सकते हैं।
Image Source : Socialअक्षत (अटूट चावल), हल्दी, गुड़, गुलाल, गन्ना और ताजे फूल भी होलिका की आग में डालना बेहद शुभ माना जाता है।
Image Source : Socialइन सभी चीजों को होलिका की आग में अर्पित करने के साथ ही 5 या 7 बार होलिका की परिक्रमा भी करनी चाहिए।
Image Source : Socialहोलिका दहन के बाद अगर आप इसकी भस्म का तिलक लगाते हैं और इसका छिड़काव घर में करते हैं तो हर प्रकार की नकारात्मकता से आपको मुक्ति मिलती है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग