

आखिर भगवान राम कैसे दिखते थे ये सोच कर आप भी जरूर जानने के लिए उत्सुक हो रहे होंगे। आइए जानते हैं रामायण में क्या बताया गया है।
Image Source : India Tvइस बात का वर्णन बालकांड के प्रथम सर्ग में इस प्रकार है- बुद्धिमान् नीतिमान् वाग्मी श्रीमान् शत्रुनिबहर्णः। विपुलांसो महाबाहुः कम्बुग्रीवो महाहनुः।।
Image Source : India Tvरामायण के अनुसार भगवान राम के स्वरूप के बारे में नारद मुनि ने वाल्मिकी को बताया कि प्रभु राम कुशल नीतिज्ञ, बुद्धिमान, तेजस्वी वक्ता, अनंत शोभाओं से युक्त और शत्रुसंहारक हैं।
Image Source : File Imageमहोरस्को महेष्वासो गूढजत्रुररिन्दमः। आजानुबाहु सुशिराः सुललाटः सुविक्रमः।। आगे कहते हैं कि भगवान राम की छाती चौड़ी है और उनके हाथ घुटने तक लंबे हैं।
Image Source : File Imageश्री राम का मस्तक सुंदर, ललाट भव्यता से परिपूर्ण और उनकी आभा मन को मोह लेने वाली है।
Image Source : File Imageभगवान राम न तो अधिक ऊंचे हैं और न ही अधिक छोटे कद के हैं। उनके शरीर का रंग कांती प्रदान करता है।
Image Source : File Imageप्रभु राम बड़े तेजस्वी और प्रतापी हैं। उनकी आंखे बड़ी और कमल के समान थीं। उनकी नासिका सुंदर ओर दीर्घ बताई गई है।
Image Source : File Imageउनके कानों की अकृति बड़ी और स्वर्ण कुंडल से सुशोभित है, ऐसा वाल्मिकी रामायण में बताया गया है।
Image Source : File Imageउनका मुख चंद्रमा के समान सौम्य और कांतिवाला बताया गया है।
Image Source : INDIA TVNext : भगवान राम को क्या भोग लगाना चाहिए, उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद है