

कहते हैं ईष्ट देव की पूजा करने से जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं आसानी से दूर हो जाती हैं।
Image Source : canvaलेकिन अब सवाल ये आता है कि अपने ईष्ट देव की पहचान कैसे करें? तो आपको बता दें कि आप अपनी राशि से अपने ईष्ट देव का पता कर सकते हैं।
Image Source : canvaमेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं और मंगल ग्रह के स्वामी हनुमान जी और प्रभु श्री राम हैं। ऐसे में इन राशियों के इष्ट देव हनुमान जी और प्रभु श्री राम हुए।
Image Source : canvaमिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है। वहीं बुध के स्वामी गणेश जी और विष्णु जी माने गए हैं। ऐसे में मिथुन और कन्या राशि वालों को गणेश जी और विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए।
Image Source : canvaकर्क राशि के लोगों के इष्ट देव शिव जी माने गए हैं। ऐसे में इस राशि वालों को महादेव की पूजा करनी चाहिए।
Image Source : canvaतुला और वृषभ राशि की आराध्या मां दुर्गा हैं। इसलिए इन राशि के जातकों को दुर्गा मां की पूजा जरूर करनी चाहिए।
Image Source : canvaसिंह राशि के आराध्य हनुमान जी और मां गायत्री हैं। ऐसे में सिंह राशि को हनुमान जी और मां गायत्री की पूजा करने से अपार लाभ प्राप्त होगा।
Image Source : canvaधनु और मीन राशि वालों को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए।
Image Source : canvaमकर और कुंभ राशि वालों के ईष्ट देव भगवान शिव और हनुमान जी हैं। ऐसे में इन दोनों राशि वालों को इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।
Image Source : canva(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Image Source : canvaNext : मंगलवार को करें इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जप, बजरंगबली संवार देंगे जीवन