

हथेली में एक ऐसी रेखा होती है, जिसे देखकर आप जान सकते हैं कि, आपको सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी या प्राइवेट क्षेत्र में।
Image Source : Socialइसके साथ ही आपके करियर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का पता भी इस रेखा से चलता है।
Image Source : Socialसूर्य रेखा रिंग फिंगर के मूल में होती है। आप इमेज में देख सकते हैं कि सूर्य रेखा कैसी और कहां होती है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनके हाथ में यह रेखा नहीं होती। आइए जानें इससे क्या कुछ पता चलता है।
Image Source : Socialअगर सूर्य रेखा स्पष्ट और सीधी है, साथ में सूर्य पर्वत भी उभरा हुआ है तो, ऐसे लोगों को सरकारी क्षेत्रों में नौकरी मिल सकती है।
Image Source : Socialइसके साथ ही सूर्य रेखा के मजबूत होने से ऊंचे पदों तक भी व्यक्ति पहुंचता है। वहीं हाथ में सूर्य रेखा न हो और सूर्य पूर्वत उठा हुआ हो तो व्यक्ति को प्राइवेट क्षेत्र में सफलता मिलती है।
Image Source : Socialअगर सूर्य पर्वत उभरा हो लेकिन सूर्य रेखा साफ न हो या कटी हुई हो तो, सरकारी क्षेत्रों में सफलता तो मिलेगी लेकिन, ऊंचे पदों तक पहुंचना मुश्किल होगा।
Image Source : Socialऐसे लोगों को प्राइवेट सेक्टर में बड़ी कामयाबी प्राप्त हो सकती है।
Image Source : Socialवहीं दबा हुआ सूर्य पर्वत और कटी हुई सूर्य रेखा करियर में बाधाओं का संकेत होती है। ऐसे लोगों की बार-बार नौकरी छूट सकती है।
Image Source : Socialकरियर से जुड़े फैसले लेने में भी ऐसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करने के बावजूद भी इन्हें मनचाहे रिजल्ट नहीं मिलते।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग