

हिंदू धर्म में सभी देवी-देवता वंदनीय हैं। कल काल भैरव जयंती मनाई जाएगी क्या आप जानते हैं बाबा काल भैरव कौन हैं और क्यों की जाती है इनकी पूजा। आइए जानते हैं।
Image Source : INDIA TVकल 5 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। कल के दिन काल भैरव जयंती मनाई जाएगी।
Image Source : INDIA TVकाल भैरव को बाबा भैरव नाथ और बटुक भैरव नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि बटुक इनका बाल स्वरूप है।
Image Source : INDIA TVशास्त्रों में भगवान शिव के 11 रुद्रावतार हैं। इनमें से पांचवा अवतार काल भैरव का है।
Image Source : INDIA TVमाना जाता है कि जो लोग बाबा काल भैरव की पूजा करते हैं उनके ऊपर शत्रु बाधा कभी नहीं मंडराती।
Image Source : INDIA TVमान्यता है कि काल भैरव की प्रतिमा घर में स्थापित नहीं करना चाहिए। इसलिए इनके मंदिर जाकर आप इनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
Image Source : INDIA TVबाबा भैरव को काशी का कोतवाल कहा जाता है। बिना इनकी अनुमति के बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन पूर्ण नहींं माने जाते हैं।
Image Source : INDIA TVऐसी मान्यता है कि काल भैरव जयंती के दिन उनके मंदिर जाकर शीश नवाना चाहिए। बाबा भैरव नाथ के दर्शन मात्र से वह कभी अपने भक्तों पर आंच नहीं आने देते हैं।
Image Source : INDIA TVNext : Love Horoscope 05 December 2023: आज रिलेशनशिप में आ सकती है ब्रेकअप की नौबत