

कार्तिक पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। जो भी व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और भक्ति से पूजा करता है, उसके जीवन से धन-संबंधी कष्ट दूर हो जाते हैं।
Image Source : Freepikइस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 नवंबर की रात 10:36 बजे से होगी और इसका समापन 5 नवंबर की रात 8:24 बजे होगा। इस दिन स्नान, दान और दीपदान करने का विशेष महत्व बताया गया है।
Image Source : pexelsइस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में धन, समृद्धि और शांति का वास होता है। लाल रंग के फूलों से पूजा करना और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
Image Source : pexelsकार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा, देव दीपावली और गंगा स्नान पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किया गया हर शुभ कार्य कई गुना फल देता है। माना जाता है कि यह दिन पापों से मुक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक है।
Image Source : unsplashइस साल 100 साल बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये तीनों योग मिलकर इसे बेहद शुभ बना रहे हैं। इस समय किया गया दान-पुण्य, व्रत और पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है।
Image Source : freepikइस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में धन, समृद्धि और शांति का वास होता है। लाल रंग के फूलों से पूजा करना और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
Image Source : facebookपूर्णिमा तिथि के दिन 11 कौड़ियों पर पिसी हुई हल्दी लगाकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को अपने धन स्थान या तिजोरी में रखें। यह उपाय आर्थिक स्थिरता और धनवृद्धि के लिए लाभकारी माना गया है।
Image Source : Facebookकार्तिक पूर्णिमा की रात घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी के समक्ष रखें। दीपक जलाते समय 'श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।
Image Source : Freepikमां लक्ष्मी की आराधना में लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर धन, वैभव और समृद्धि की वर्षा करती हैं।
Image Source : pexelsअगर आप श्रद्धा से ये सभी उपाय करते हैं, तो माना जाता है कि आपके घर परिवार में धन की कभी कमी नहीं होती है। कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।
Image Source : freepikNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि