

करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ की पूजा, सजने-संवरने और परंपराओं का पालन करने का अपना अलग ही महत्व होता है।
Image Source : pixabayकरवा चौथ का व्रत बहुत ही पवित्र और कठोर माना गया है। शास्त्रों में करवा चौथ के व्रत को लेकर बहुत से नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करना लाभकारी होता है।
Image Source : india tvइस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर कई धार्मिक मानदंड हैं। ऐसा ही एक सवाल महिलाओं के मन में आता है कि करवा चौथ के दिन बाल धो सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं विस्तार से इस पर धार्मिक मान्यता को…
Image Source : pexelsमान्यता है कि इस दिन शुद्धता और पवित्रता बनाए रखना जरूरी होता है। कई परंपराओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन बाल धोना, नाखून काटना या बाल कटवाना वर्जित माना गया है।
Image Source : pixabayधार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के दिन बाल धोना वर्जित होता है। ऐसा माना जाता है कि बाल धोने से शरीर की ऊर्जा बदलती है।
Image Source : pixabayकरवा चौथ का दिन को बहुत ही शुभ और सात्विक रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन बाल धोना और सिर पर पानी डालना कई अशुभ होता है, खासकर तब जब व्यक्ति व्रत में हो।
Image Source : unsplashकरवा चौथ के व्रत के एक दिन पहले बाल धोना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, गिले बाल में पूजा नहीं होती है, इसलिए व्रत के दिन बाल नहीं धोना चाहिए। ऐसे में करवा चौथ से एक दिन पहले हेयर वॉश कर लें।
Image Source : pixabayप्रैक्टिकल तौर पर देखा जाए तो इस दिन बाल धोना गलत नहीं है, पर आपकी टाइमिंग मायने रखती है। अगर आप सुबह सूर्योदय से पहले हेयर वॉश कर लेती हैं, तो दिन भर ताजगी महसूस करेंगी। इससे दिनभर पूजा, व्रत के लिए तैयार रहना आसान हो जाता है।
Image Source : instagramदिन भर उपवास के दौरान बाल धोना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि आप पूरा दिन बिना खाए-पिए रहती हैं। ऐसे में सिरदर्द, कमजोरी या चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Image Source : instagramNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि