

करवा चौथ के व्रत में चंद्र पूजा का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि, चंद्रमा की पूजा करने से पति की आयु बढ़ती है।
Image Source : Socialइस दिन चंद्रमा की पूजा के समय आपको मंत्र जप भी अवश्य करना चाहिए। साथ ही पति का चेहरा देखते समय भी मंत्र का जप किया जाता है।
Image Source : Socialऐसे में आइए जान लेते हैं कि, चंद्रमा को अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र बोलना है और पति का चेहरा देखते समय किस मंत्र का जप करना है।
Image Source : Social'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:, ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:, ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम. नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम' इस मंत्र का जप आप चंद्रमा को अर्घ्य देते समय कर सकती हैं।
Image Source : Socialइसके साथ ही, “सौम्यरूप महाभाग मंत्रराज द्विजोत्तम। मम पूर्वकृतं पापं ओषधे क्षमस्व मे।” इस मंत्र को भी आप चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जप सकती हैं।
Image Source : Socialवहीं पति का चेहरा देखते समय, “ऊँ क्लीं सौभाग्यं देहि, पति मे श्रीं ह्रीं स्वाहा” इस मंत्र का जप आपको करना चाहिए।
Image Source : Socialहिंदू मान्यताओं के अनुसार मंत्र का जप करने से कार्य सफल होते हैं, और आपको ऊर्जा प्राप्त होती है।
Image Source : Socialइसलिए करवा चौथ रखने वाली महिलाओं को भी करवा चौथ के दिन इन मंत्रों का जप करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।
Image Source : SocialNext : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग