

खाटू श्याम बाबा को इत्र चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Image Source : canvaलेकिन खाटू श्याम भगवान को इत्र इतना ज्यादा क्यों प्रिय है इस बारे में कम ही लोग जानते हैं।
Image Source : canvaपौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब बाबा खाटू श्याम छोटे थे तब उनके जन्म स्थान के पास एक ऐसी नगरी थी जहां बहुत से गुलाब के पौधे थे।
Image Source : canvaखाटू श्याम बाबा को गुलाब के फूल काफी ज्यादा आकर्षित करते थे इसलिए वह अपना अधिकतर समय वहां बिताना पसंद करते थे। इसलिए खाटूश्याम जी को गुलाब के फूल या फिर गुलाबों से बना इत्र चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई।
Image Source : instagramहिंदू धर्म में गुलाब के फूल को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में जब भक्त बाबा श्याम जी को गुलाब का फूल या इत्र अर्पित करते हैं, तब यह भक्त और भगवान के बीच के प्रेम और अटूट विश्वास को दर्शाता है।
Image Source : instagramमान्यताओं अनुसार खाटू श्याम मंदिर से इत्र लेकर आने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
Image Source : canvaजब कोई मनोकामना पूरी हो जाती है, तो भक्त खाटू श्याम बाबा को जोड़े में इत्र चढ़ाते हैं।
Image Source : canvaइत्र खाटू श्याम बाबा ही नहीं बल्कि अन्य देवताओं का भी प्रिय माना जाता है। दरअसल पुराणों में सुगंधित द्रवों को देवताओं की प्रिय वस्तु बताया गया है।
Image Source : instagram(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Image Source : canvaNext : Rudraksh Se Jude Niyam: इस तरह का रुद्राक्ष कभी न पहनें, लाभ की जगह हो जाएगी हानि