

हिंदू धर्म में बड़ों का चरण स्पर्श करना या पैर छूना अच्छा संस्कार माना जाता है। चरण स्पर्श करने से व्यक्ति को कई लाभ प्राप्त होते हैं।
Image Source : FREEPIKबड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ होता है लेकिन कई स्थिति और रिश्ते में अपने से छोटे लोगों के पैर छूने की भी परंपरा है।
Image Source : FREEPIKतो आइए जानते हैं कि किन लोगों का चरण स्पर्श नहीं करना चाहिए और पैर छूने का सही नियम क्या है।
Image Source : FREEPIKकुवांरी कन्याओं या छोटी बच्चियों को किसी के पैर नहीं छूने चाहिए। अगर वे किसी के पैर छू लेगी तो वह व्यक्ति पाप का भागीदार बन सकता है।
Image Source : FREEPIKमामा-मामी के चरण स्पर्श नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि भांजा-भांजी मामा-मामी के लिए पूज्यनीय होते हैं।
Image Source : FREEPIKपति-पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र और साझेदारी का होता है। लेकिन इसके बाद भी पति को अपनी पत्नी के पैर कभी नहीं छूने चाहिए।
Image Source : FREEPIKदेश के कई हिस्सों में बेटियों से चरण स्पर्श करवाना वर्जित माना गया है। दरअसल, बेटियों को देवी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए उनसे पैर नहीं छुआना चाहिए।
Image Source : FREEPIKयदि कोई व्यक्ति सो रहा है या लेटा हुआ है तो उस समय उसके पैर न छुएं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
Image Source : FREEPIKशास्त्रों में देवता, गुरु, माता-पिता और बुजुर्गों का चरण स्पर्श करने से घर में संपन्नता आती है।
Image Source : FREEPIKNext : घर में चूहों का आना क्या देता है संकेत, जानें शुभ या अशुभ