गंगा को भगीरथ किस युग में धरती पर लाए थे? जानें

गंगा को भगीरथ किस युग में धरती पर लाए थे? जानें

Image Source : social

गंगा नदी को हम माता का दर्जा देते हैं, हर मांगलिक धार्मिक कार्य में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है।

Image Source : Social

धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि गंगा स्वर्ग लोक में बहती थी। भगीरथ कठोर तपस्या के बाद गंगा को धरती पर लाए थे।

Image Source : Social

भगीरथ ने अपने वंश के 60 हजार पूर्वजों का उद्धार गंगा को धरती पर लाकर किया था।

Image Source : Social

गंगा के तीव्र प्रवाह को रोकने के लिए भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में उतारा था।

Image Source : Social

प्राचीन काल से आज तक गंगा का भारतीय सभ्यता में अभिन्न योगदान है, लेकिन क्या आप जानते हैं गंगा धरती पर कब अवतरित हुई थी।

Image Source : Social

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार गंगा नदी त्रेतायुग में धरती पर अवतरित हुई थी।

Image Source : Social

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को धरती पर गंगा का अवतरण हुआ था, इसलिए आज भी इस दिन गंगा दशहरा का पावन त्योहार मनाया जाता है।

Image Source : Social

माना जाता है कि धरती पर गंगा का अवतरण हुए लगभग 14000 साल हो चुके हैं।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग