क्या निर्जला एकादशी व्रत में दूध पी सकते हैं? जानें

क्या निर्जला एकादशी व्रत में दूध पी सकते हैं? जानें

Image Source : Social

निर्जला एकादशी के दिन व्रत रखने से भक्तों को भगवान विष्णु की कृपा के साथ ही मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है।

Image Source : Social

इस व्रत का महत्व बहुत अधिक है इसलिए निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

Image Source : Social

निर्जला का अर्थ है बिना जल के, यानि इस दिन व्रत रखने वाले को अन्न के साथ ही जल का भी त्याग करना होता है।

Image Source : Social

ऐसे में सवाल उठता है कि इस दिन व्रत रखने वाले को दूध का सेवन करना चाहिए या नहीं। इस सवाल का जवाब आज हम आपको देंगे।

Image Source : Social

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी के दिन दूध का सेवन करना वर्जित है। निर्जला का अर्थ ही यही है कि जल या जल की तरह किसी भी तरल पदार्थ का सेवन इस दिन नहीं करना।

Image Source : Social

हालांकि जो लोग निर्जला एकादशी के दिन बिना जल त्यागे व्रत नहीं रख पा रहे उन्हें सामान्य व्रत रखना चाहिए और इसमें दूध और जल का सेवन भी किया जा सकता है।

Image Source : Social

इस तरह व्रत रखने के लिए सुबह के समय व्रत का संकल्प लेते समय जल त्यागने की बात न कहें।

Image Source : Social

वहीं जो लोग पूर्ण रूप से निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाले हैं उन्हें जल, दूध जैसे किसी भी तरल पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए।

Image Source : Social

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत जो व्यक्ति विधिविधान से रखता है और उसे सांसारिक सुख के साथ ही अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

Image Source : Social

Next : अच्छे टीचर होते हैं इन 3 राशियों के लोग