

2026 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसे कई लोग कुंभ मेला समझ रहे हैं।
Image Source : canvaआपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कुंभ मेला नहीं बल्कि माघ मेला है जो हर साल लगता है।
Image Source : canvaइस मेले का खास महत्व माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं।
Image Source : canvaबता दें प्रयागराज में माघ मेला 3 जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक चलेगा।
Image Source : canvaयानी माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होगी और समापन महा शिवरात्रि पर होगा।
Image Source : canvaमाघ मेले में स्नान की प्रमुख तिथियां पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महा शिवरात्रि रहेगी
Image Source : canvaपौष पूर्णिमा स्नान 3 जनवरी को, मकर संक्रांति स्नान 14 जनवरी को, मौनी अमावस्या स्नान 18 जनवरी को, वसंत पंचमी स्नान 23 जनवरी को, माघी पूर्णिमा स्नान 1 फरवरी और महाशिवरात्रि स्नान की डेट 15 फरवरी रहेगी।
Image Source : canvaमाघ मास में संगम का स्नान धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना जाता है और इसे पापों के नाश और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग भी कहा जाता है।
Image Source : canvaहर साल लाखों श्रद्धालु तथा कल्पवासी इस आयोजन का हिस्सा बनते हैं।
Image Source : canvaNext : मंगलवार को करें इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जप, बजरंगबली संवार देंगे जीवन