

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव व्यक्ति को अपने कर्मों के अनुसार फल देते हैं।
Image Source : PEXELSयानी जो लोग अच्छे कर्म करते हैं शनिदेव उन्हें अच्छे फल देते हैं और जो लोग अत्याचार करते हैं उन्हें शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ता है।
Image Source : PEXELSवैदिक ज्योतिष के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत है तो उसे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
Image Source : PEXELSलेकिन अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत नहीं है तो उसे असफलताएं और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिलता है।
Image Source : PEXELSअगर आप शनि ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन शनिदेव के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ थोड़ा सा सरसों तेल भी चढ़ाएं। फिर इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें।
Image Source : PEXELSअगर आप शनि ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन शनिदेव के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ थोड़ा सा सरसों तेल भी चढ़ाएं। फिर इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें।
Image Source : PEXELSशनिवार को दूध में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करते हुए चढ़ाएं। इससे शनि ग्रह मजबूत होता है।
Image Source : PEXELSशनि ग्रह मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:' मंत्र का कम से कम 5 माला जाप करें।
Image Source : PEXELSशनि ग्रह मजबूत करने और शनिदेव को खुश करने के लिए कम से कम 19 शनिवार का व्रत रखें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
Image Source : PEXELSNext : घर में चूहों का आना क्या देता है संकेत, जानें शुभ या अशुभ